DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: प्रखंड स्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम का आयोजन

Jehanabad: Block level children’s science research program organized

जहानाबाद, बिहार: विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से “प्रखंड स्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम” का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में विभिन्न प्रखंडों में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के कई प्रखंडों में बाल वैज्ञानिकों को अपने शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम की तारीखें निम्नलिखित हैं:

26 नवंबर: घोषी और रतनी फरीदपुर प्रखंड

27 नवंबर: मखदुमपुर और काको प्रखंड

28 नवंबर: मोदनगंज और हुलासगंज प्रखंड

30 नवंबर: जहानाबाद सदर प्रखंड

इस आयोजन में जिले के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालय के कक्षा 7 से 12वी तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

जिसके लिए जिला शिक्षा विभाग के द्वारा लेटर भी निर्गत कर दिया गया है चयनित प्रोजेक्ट्स को दिसंबर में होने वाले जिला-स्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम का संयोजन “साइंस फॉर सोसाइटी, जहानाबाद” द्वारा किया जा रहा है, जो जिले में विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान दे रही है। संस्था के पदाधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में विज्ञान के प्रति गहरी समझ और रुचि का विकास होगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: साइंस फॉर सोसाइटी, जहानाबाद
6299189566

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News