DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख में किया संशोधन, अब इस दिन डाले जाएंगे वोट

EC changes polling date for assembly by-elections in UP, Kerala and Punjab

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों में संशोधन किया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब आयोग ने उपचुनाव या चुनाव की तारीख बदली हो। हालांकि उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा में उपचुनाव 20 नवंबर को ही होंगे। जिन राज्यों में उपचुनाव की तारीख बदली गई है उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल राज्य शामिल हैं।

वहीं झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अपने तय समय के हिसाब से ही मतदान होंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे। चुनाव की तारीखों में बदलाव भाजपा, कांग्रेस, आरएलडी और बसपा की मांग पर की गई है। इन पार्टियों का कहना था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है।

वहीं, केरल में 13 से 15 नवंबर तक कलपाथि रास्थोलसेवम मनाया जाएगा। इससे वोटिंग पर असर पड़ता।जिन सीटों के उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है, उनमें केरल की पलक्कड़ सीट शामिल है। इसके अलावा पंजाब की डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दरबाहा और बरनाला विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीख बदल दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुंडरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीशामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझगवां में मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग की नई घोषणा में 11 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। यानी यहां 13 नवंबर को ही वोटिंग होगी। इसी दिन झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा।

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। वहीं राजस्थान में सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 2,365 बुजुर्गों और 828 दिव्यांगों समेत कुल 3,193 मतदाताओं ने सोमवार को अपने घरों से डाक के जरिए मतदान शुरू कर दिया। राजस्थान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को उनकी सहमति से घर से मतदान की सुविधा दी जाती है। बता दें कि रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनू, खींवसर, सलूंबर और चौरासी में 13 नवंबर को ईवीएम आधारित मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार होने और मतपत्र प्रकाशित होने के बाद घर से मतदान कराया गया।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News