DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में स्थानीय विधायक के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को किया भब्य स्वागत

Under the leadership of local MLA, leader of opposition Tejashwi Yadav was given a grand welcome in Jehanabad.

बेलागंज उप चुनाव में जाने के क्रम में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रति पक्ष नेता को फुल माला से किया स्वागत।

जहानाबाद  बिहार के चार विधान सभा में हो रहे उप चुनाव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है, सरगर्मी तेज हो गई है।
इसी कड़ी में गया जिले के बेलागंज एवं इमामगंज में हो रहे उप चुनाव में अपने पार्टी के प्रत्याशियों को जीत सुनिश्चित करने हेतु विहार विधान सभा के प्रति पक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बेलागंज जाने के क्रम में जहानाबाद में भब्य स्वागत किया गया।राजद के स्थानीय विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव के नेतृत्व में जहानाबाद के सिमा क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या मे राजद कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत करते हुए फुल माला से स्वागत किया। वही माननीय प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने सभी को अभिवादन करते हुए बेलागंज पहुंचने तथा पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में जोरदार जीत सुनिश्चित करने की बात कही। वही स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, परमहंस राय, बैकुंठ यादव, धर्मपाल यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News