DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

रोचक मोड़ पर अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस की टक्कर में चुनावी सर्वे भी उलझे

US Presidential Elections: an interesting turn as surveys also entangled the contest between Donald Trump and Kamala Harris

अमेरिकियों के साथ विश्व भर की निगाहें राष्ट्रपति चुनाव में लगी हुई हैं । पूरे दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव होने में अब 3 दिन रह गए हैं। कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप आधुनिक इतिहास के सबसे नाटकीय अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अंतिम मोड़ पर आ चुके हैं। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि चुनाव में किस उम्मीदवार का दावा मजबूत है। विभिन्न सर्वेक्षणों में पता चला है कि राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है और चुनाव के नतीजे किसी के भी पक्ष में जा सकते हैं। करीब 25 करोड़ वोटर कमला हैर‍िस और डोनाल्‍ड ट्रंप के भाग्‍य का फैसला करने वाले हैं। अब तक आए तमाम सर्वे से संकेत साफ है क‍ि दोनों के बीच मुकाबला जोरदार होगा। रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और मौजूदा उपराष्ट्रपति एवं डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच चुनावी समीकरण इतने उलझ गए हैं कि बड़े से बड़े राजनीतिक पंडित भी किसी भविष्यवाणी से परहेज कर रहे हैं।

ताजा ओपिनियन पोल्स भी कांटे की टक्कर बता रहे हैं। दोनों पक्ष अपना पूरा दम लगा रहे हैं। सभी प्रमुख पोल पर नजर रखने वाली एजेंसी रियल क्लियर पॉलिटिक्स का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप को 0.4 प्रतिशत अंकों की मामूली बढ़त है, जबकि जिन राज्यों में दोनों के बीच कड़ी टक्कर है, वहां भी ट्रंप को सिर्फ एक प्रतिशत की बढ़त है। हालांकि, सट्टेबाज़ी के बाज़ार में ट्रंप 63.1 अंकों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि हैरिस 35.8 अंकों के साथ आगे हैं। पूरे विश्व की नजरें इस चुनाव पर लगी हुई हैं, क्योंकि इस समय दुनिया जिस प्रकार की अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, उस लिहाज से इस चुनाव की अहमियत और बढ़ गई है। अमेरिका का यह चुनाव परिणाम वैश्विक ढांचे को व्यापक स्तर पर प्रभावित करने जा रहा है। अमेरिका में रहने वाले आदिवासी भारतीयों के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने जा रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने कहा- बांग्लादेश में भीड़ हिंदुओं पर हमला कर रही है, लूटपाट कर रही है। वहां अराजकता की स्थिति है। मेरे कार्यकाल में ऐसा कभी भी नहीं होता। कमला और बाइडेन ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हिंदुओं की अनदेखी की है। ट्रंप ने कहा कि वे कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म विरोधी एजेंडे के खिलाफ हिंदुओं की रक्षा करेंगे। उन्होंने पीएम मोदी को अच्छा ‘दोस्त’ बताया और भारत के साथ बेहतर संबंध कायम करने की बात की। डोनाल्‍ड ट्रंप और कमला हैर‍िस दोनों के पास ऐसे राज्य हैं, जिनसे वे कम से कम 200 इलेक्टोरल वोट हास‍िल कर सकते हैं। लेकिन मुकाबला जीतने के लिए उन्हें 270 वोट हास‍िल करना होगा। राजनीत‍िक जानकारों का मानना है क‍ि सर्वे को देखें तो हैर‍िस को कम आंका गया तो वह आसानी से जीत हास‍िल कर सकती हैं। क्‍योंक‍ि उनके पक्ष में मामूली लहर भी बड़ा बदलाव ला सकती है। पेंसिल्वेनिया, मिश‍िगन, विस्कॉन्सिन जैसे राज्‍यों में हैर‍िस काफी आगे द‍िख रही हैं, तो एर‍िजोना, नार्थ कैरोल‍िना और नेवादा में ट्रंप हैर‍िस को मात देते हुए दिख रहे हैं। ये सभी स्विंग स्‍टेट्स हैं। ट्रंप के जीतने की स्थिति में वैश्विक समीकरणों पर व्यापक असर पड़ेगा। अगर वह आव्रजन पर कोई सख्त फैसला लेते हैं तो इसका असर तमाम देशों पर पड़ेगा, क्योंकि यदि कुछ प्रवासियों को उनके देश भेजा जाता है तो इससे तनाव बढ़ेगा। कुछ देशों के अमेरिका के साथ संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। आंतरिक स्तर पर भी इससे टकराव बढ़ सकता है। इसके अलावा यूक्रेन से लेकर इजरायल के मुद्दे पर भी ट्रंप का रुख-रवैया चौंकाने वाला हो सकता है। विदेश नीति को सामान्य तौर पर ऐसा क्षेत्र माना जाता है, जहां नीतिगत निरंतरता का दृष्टिकोण अपनाया जाता है, लेकिन अपने पिछले कार्यकाल में ट्रंप विदेश नीति में आमूलचूल बदलाव कर इस परिपाटी को ध्वस्त कर चुके हैं। नए कार्यकाल में वह और कुछ सख्त कदम उठा सकते हैं, जिसके चलते पहले से ही अस्थिरता से जूझ रहे वैश्विक ढांचे पर व्यापक असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News