
जहानाबाद जिला पदाधिकारी के द्वारा, उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में, जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपील से संबंधित, कुल 05 मामलों की सुनवाई की गई। आज जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम से संबंधित 03 मामलो का निष्पादन किया गया है, जिसमें 01 मामला अंचल अधिकारी, काको का अतिक्रमणवाद से संबंधित, 01 मामला अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर का अतिक्रमणवाद से संबंधित तथा 01 मामला कार्यपालक अभियंता, विद्युत संचरण का विद्युत कनेक्शन से संबंधित हैं।
शेष 02 मामलों में, अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर का 01 मामला रास्ता निकासी से संबंधित तथा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद का 01 मामला, नाली के पानी निकासी से संबंधित है। उक्त सभी 02 मामलों पर गहन समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को यदि आवश्यक हो तो स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया गया। आज के लोक शिकायत की सुनवाई में सभी प्राधिकार एवं परिवादी उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












