
धान काटने गए किसान की ट्रान्सफर के पास गिरे तार की चपेट में आया।
जहानाबाद जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक किसान की मौत हो गई। बताया जाता है कि जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के ग्राम बौरी निवासी मिथलेश कुमार की मौत ट्रान्सफर के पास गिरे बिजली के तार में प्रवाहित हो रही कर॑ट की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हुलास॑गज थाना क्षेत्र के ग्राम बौरी निवासी मिथलेश कुमार उम्र करीब 61 बर्ष बीते बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे घर से धान काटने हेतु निकले,पर॑तु शाम तक वापस घर लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन प्रारंभ कर दिया,जहा शाम को करीब पांच छः बजे ट्रांसफार्मर के पास गिरे हुए तार की चपेट में पड़े हुए मिले, जिसे आनन फानन में पी एच सी हुलासग॑ज लाया, वहां से सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मिथलेश कुमार प्रतिदिन की भांति बीते दिन हरा धान काटने गए,जो वापस नहीं लौटने पर लोगों ने खोजबीन किया शाम को बिजली के तार की चपेट में ट्रांसफार्मर के पास गिरे हुए मिले, जिन्हें पी एच सी हुलास॑ज लाया, वहां से सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












