
जहानाबाद दीवाली विद माई भारत कार्यक्रम के दूसरे दिन एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद के एन.एस. एस. वालंटियर्स ने डयूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के साथ कैसे ट्रैफिक का नियंत्रण किया जाता है, जाना तथा उनके साथ मिलकर शहर के व्यस्ततम अरवल मोड़ चौराहा तथा काको मोड़ चौराहा पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने में सहयोग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रचार्य प्रो. कृषणानंद ने एन.एस.एस. के स्वयंसेवी छात्र-छत्राओं को जीवन में समाज सेवा के महत्व को समझाते हुए आज के कार्यक्रम के लिये शुभकामनाएं दीं। एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० प्रवीण दीपक ने बताया कि आज के कार्यक्रम के बाद तीसरे दिन अस्पताल में सेवा का भी कार्यक्रम है। उन्होनें आगे कहा कि ये एन.एस.एस. के सारे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में सार्वभौमिक मानव मूल्य को बढ़ाने में मददगार होते हैं। मौके पर महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ जे समन्वयक डॉ. विनोद कुमार रॉय ने स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुऐ कहा कि जितना जरूरी पाठ्यक्रम तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधि है, उतना ही जरूरी पाठ्योत्तर गतिविधि है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












