
जहानाबाद अहले सुबह घर बुहारने के क्रम में एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। और वही पर स्थित एक बिल में घुस गया। महिला ने शोर मचाया तो परिजन आए और महिला को तत्काल इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया, तथा जहरीले सांप को भी साथ ले पहुंच गए ,ताकी सही इलाज हो सके। बताया जाता है कि जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम देहुनी निवासी पुनम देवी अहले सुबह घर साफ कर रहे थी कि अचानक एक जहरीले सांप ड॑स कर बिल में छिप गया। महिला ने शोर मचाई तो परिजन आए और तत्काल इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद लाया। वही बिल में छिपे जहरीले सांप (गेहूंन) को भी किसी तरह बाहर निकाला और एक डिब्बा में ब॑द कर सा॑प सहित अस्पताल आया। हलाकी सा॑प को देखने हेतु काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। वही डाॅक्टर द्वारा इलाज भी समय पर होने से महिला खतरे से बाहर बताई गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












