DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 29 अक्टूबर 2024

Digital Women Trust

दिन – सोमवार

मेष

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोई आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते है। व्यर्थ के विवाद में न उलझें, वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई नया काम सोच-विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। वाहन आदि संभलकर चलाएं।

सिंह

आज आपके पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनो का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा

कन्या

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नया काम शुरू कर सकते है, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में किसी सहयोगी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव, शारीरिक थकावट महसूस होगी। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विवाद में फंस सकते हैं। साथ ही परिवार में मतभेद हो सकता है।

धनु

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आएगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर

आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह प्रेम का माहौल रहेगा, परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नया काम आपको मिलेगा। साथ ही अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी धनराशी उधार न दें।

कुंभ

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप विवाद में न उलझें नहीं, तो आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढाव बना रहेगा। साथ ही काम में रुकावट आएगी।

मीन

आज आप थोडा संभलकर रहें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती हैं। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़े: 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़