
प्रशासन की लापरवाही आई सामने,शव को खोजने का प्रयास नहीं किया प्रारंभ।
जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां दरधा नदी में स्नान करने के क्रम में एक युवक नदी के तेज धारा में बह गया। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज निवासी मो सलमान जो किराए के मकान में रहकर बिस्किट बेकरी में काम करता था। तथा अपने परिवार के साथ जिवन यापन करता था। वही आज बुधवार को दोपहर करीब एक बजे दरधा नदी में जाफरगंज पुल से स्नान करने कूद पड़ा, तथा नदी के तेज बहाव रहने के फलस्वरूप पानी में डुब गया। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में स्नान करने हेतु छलांग लगाई पर॑तु बाहर नहीं निकल पाया। वही नदी में डूबने पर लोगों ने शोर मचाया,शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तथा पुलिस एवं परिजनों को सुचना दिया।खबर प्राप्त होते ही मो सलमान का भाई मो एमबरी आलम ने बताया कि मुझे जावेद नाम के लड़का ने मोबाइल द्वारा सुचित किया कि तुम्हारा भाई सलमान दरधा नदी में स्नान करने के क्रम में डूब गया,खबर सुनते ही भागे भागे यहां आया, वही उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा अभी तक कोई शव ढुढने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि हमारे भाई की उम्र करीब 22 -25 वर्ष है, उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। तथा हमलोग जाफरगंज में किराए के मकान में रहता हूं। फिलहाल खबर प्रकाशित होने तक शव बरामद नहीं हो पाया है।शव को अभी प्रशासन द्वारा खोजबीन प्रारंभ नहीं किया गया है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है।वही पुलिस ने बताया कि गोताखोर को बुलाया जा रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












