DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, निजामुद्दीन पुर के एक मकान से 99 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Jehanabad Police got a big success, one arrested with 99 bottles of foreign liquor from a house in Nizamuddin Pur.

गुप्त सूचना के अनुसार छापेमारी में शहर के निजामुद्दीन पुर में 99 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने शहर के निजामुद्दीन पूर से भरी मात्रा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। आपको बता दें कि पुलिस को यह सूचना मिली कि शहर के निजामुद्दीन पर मोहल्ले में संजय नामक व्यक्ति अवैध शराब का धंधा कर रहा है। सूचना मिलते हीं पुलिस हरकत में आई और सूचना केआधार पर घर मे छापेमार की, जहां जेहनाबाद पुलिस टीम ने एक तस्कर के साथ अंग्रेजी शराब की तकरीबन 99 बोतल को बरामद किया है।

शहर के निजामुद्दीन पूर से नगर थाने की पुलिस ने शराब के धंधा कर रहे एक तस्कर के घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जहानाबाद थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि “बीते रात सूचना मिली कि मोहल्ला निजामुद्दीन पुर मैं संजय कुमार के यहां अवैध शराब की का धंधा कर रहे हैं इसी के सत्यापन में जहानाबाद पुलिस की टीम वहां पर पहुंची और छापेमारी की छापेमारी में हमें लगभग 99 बोतल शराब बरामद हुई जिसमें लगभग 70 बोतल बियर के थे और बाकी विदेशी शराब की बोतल थी। तस्करी कैसे हुई और कौन-कौन लोग इनमें संलिप्त हैं इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल इस मामले में एक कि गिरफ्तारी हुई है और आगे की कार्यवाही जारी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News