
गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा को किया आग के हवाले,चालक को बनाया बंधक।
जहानाबाद जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है।आए दिन तेज रफ्तार के कारण कही न कही से घटना की खबर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में बीते शाम जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम अहियासा के पास कोचिंग से लौट रहा 11 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ने रौंदा, जिसे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई।घटना स्थल पर गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया,और चालक को बंधक बना लिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच शोर मचा रहे ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, वही जल रहा हाइवा को अग्नि शमन द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।
बताया जाता है कि घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम अहियासा निवासी सुदर्शन राम का 11 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार प्रतिदिन की भांति ग्राम नौसहरा से कोचिंग कर वापस घर लौट रहा था, कि अचानक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने छात्र को रौद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही घटना को देखते ही स्थानीय लोगों ने हाइवा को रोका और चालक को बंधक बना लिया, तथा हाइवा को आग के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली,तो परिजनों में चित्कार मच गया, तथा गांव में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही मृतक के पिता सुदर्शन राम ने बताया कि मेरा पुत्र को देर होने पर कुछ श॑का हो रहा था कि, किसी ने मुझे बताया कि आपका पुत्र के साथ घटना घट गई है। इतना सुनते ही मैं भागे भागे आया तो देखा कि मेरा पुत्र को हाइवा ने कुचल दिया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही घोषी थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच जाम लगा रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। वही घटना स्थल पर गुस्साए लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग, तथा तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। वही लोगों का कहना है कि बन रहा एक्सप्रे-वे में लगा हाइवा चालक द्वारा इतना तेज रफ्तार से गाड़ी चलाया जाता है कि हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। थोड़ी सी चुक में निश्चित ही लोग दुर्घटना का शिकार हो जाएगा। पुलिस प्रशासन तेज रफ्तार पर अभिलम्ब रोक लगाएं।
वही घटना स्थल पर घोषी पुलिस उपाधीक्षक स॑जीव कुमार घटना स्थल पर पहुंच लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया, तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।
वही पिता सुदर्शन राम पुत्र के शोक में कभी कभी बेहोश हो जा रहे थे, परिजन में चित्कार मचा हुआ है तथा ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












