
जहानाबाद एस एन सिन्हा कॉलेज में शिक्षक संघ की एक बैठक संघ के अध्यक्ष डॉ0 अख्तर रोमानी की अध्यक्षता में हुई जिसमें शिक्षकों से संबंधित महत्वपूर्ण मसलों पर विचार-विमर्श किया गया और आयोग द्वारा नव नियुक्त शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वैठक में सर्वसम्मति से राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक कुमकुम कुमारी को उपाध्यक्ष के रिक्त पद हेतु नामित किया गया। बैठक में डॉ0 कवींद्र भगत, डॉ0 ज्योतिर्मय, डॉ0 नेहा कुमारी, डॉ0 सुमन कुमारी के साथ-स्थानांतरित होकर आए डॉ0 सुनील कुमार एवं कुमकुम कुमारी को भी सम्मानित किया गया। साथ ही अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 सुबोध झा के प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति होने पर खुशी जाहिर की गई। इस बैठक में सचिव डॉ0 एन पी सिंह, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉo शशिधर गुप्ता, इंतेखाब आलम, डॉo बब्लू कुमार एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। चन्दन कुमार, सुनील आदि ने व्यवस्था को बनाने में सहयोग दिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












