DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद सिडा सर्विसेज के द्वारा एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद में वित्तीय निवेश पर एकदिनी कार्यशाला का आयोजन

By Jehanabad Sida Services S. S. One day workshop on financial investment organized in College, Jehanabad

जहानाबाद सिडा (एस.आइ.डी.ए.) सर्विसेज, पटना तथा भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारियों के द्वारा आज एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद में जोखिमरहित वित्तीय निवेश के विभिन्न आयामों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कृष्णानंद, वित्तेक्षक डॉ. नाथ शर्मा, आई.क्यू. ए. सी. कोऑर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार रॉय, सिडा सर्विसेज के प्रबंध निदेशक  संजीव दयाल, तथा अन्य गण्यमान अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने उद्घाटन उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. कृष्णानंद ने आज के महंगाई के समय में समझदारी पूर्वक वित्तीय निवेश के महत्ता पर चर्चा किया तथा बचत के विभिन्न माध्यमों के द्वारा बचत करने तथा विभिन्न माध्यमों में निवेश कर उसके रिटर्न्स प्राप्त करने पर जोर दिया। इस कड़ी में सिडा सर्विसेज के संजीव दयाल ने बताया कि बचत को वित्तीय निवेश के विभिन्न माध्यमों में निवेश कर हम वित्तीय जोखिम को कम कर सकते हैं, तथा उच्च वित्तीय रिटर्न्स प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए हम सबको एक अच्छे निवेशक की तरह अपने बचत का कुछ हिस्सा रियल इस्टेट में, कुछ शेयर तथा डिबेंचर में, तथा कुछ को म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करना चाहिए ताकि वित्तीय जोखिम को कम करते हुए उच्च रिटर्न्स प्राप्त कर सकें। कार्यशाला में मुख्य रूप से सिडा सर्विसेज के शोएब जमाम ने पॉवरपॉइंट के माध्यम से निवेश के विभिन्न माध्यमों में निवेश और उसमें कैपिटल ग्रोथ को समझाया। तदुपरांत भारतीय स्टेट बैंक के मणि सिंह ने निवेश को मुख्य रूप से म्यूच्यूअल फण्ड निवेश को स्लाइड के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वित्तेक्षक के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उक्त कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, तथा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News