DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शकूराबाद रामाश्रय प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

District Officer conducted surprise inspection of Shakurabad Ramashray Prasad Community Health Center

जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने आज अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत रामाश्रय प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शकुराबाद का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में रामाश्रय प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शकुराबाद में सभी चिकित्सकअपने कार्य में लगे हुए पाये गये और सब कुछ सुचारू रूप से चलता दिखाई दिया। स्वास्थ्य केन्द्र के इंफ्रास्ट्रक्चर में कुछ कमियां जैसे कि कई दरवाजा का पल्ला टूटा हुआ पाया गया, जिसे अभिलंब मरम्मती करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।

वहीं निरीक्षण में साफ-सफाई में भी अभाव पाया गया, जिसके लिए जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए नियमित रूप से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। आपातकालीन ड्यूटी पर कार्यरत डॉ अबजल से सभी एएनएम के रोस्टर की जानकारी प्राप्त किया जहां रोस्टर के अनुसार कार्य लेने का निर्देश दिया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News