DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शकूराबाद जिविका कार्यालय कक्ष में जिविका दीदी के साथ अग्नि से बचाव को लेकर अग्नि शमन कर्मी ने लगाया कैम्प

Firefighters set up a camp for fire prevention with Jeevika Didi in Shakurabad Jeevika office room.

रतनी -आग से बचाव को लेकर जहानाबाद अग्नि शमन सेवा तत्पर दिख रहा है।आम लोगों से मिलकर आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है, तथा तत्काल क्या उपाय किया जा सकता है इस सम्बंध में अग्नि शमन कर्मी द्वारा मार्कड्रील के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार को शकूराबाद थाना में पदस्थापित अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने जिविका कार्यालय कक्ष में जिविका दीदी के साथ बैठक कर अग्नि से बचाव को लेकर कैम्प आयोजित किया। वही अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने बताया कि चुकी जिविका दीदी को भी दायित्व बनता है कि जिविका से जुड़ी महिलाओं को भी आग से बचाव को लेकर सतर्क तथा सजग रहने हेतु प्रेरित करे। वही आग लगने पर तत्काल आग पर काबू पाने का उपाय करने सम्बन्धी जानकारी लोगों को अवश्य दें।

वही घरों में ज्यादातर गैस सिलेंडर से आग लगने की संभावना ज्यादा होती रहती है, वैसे परिस्थिति में आग पर काबू कैसे पाया जा सकता है,उस सम्बंध में जानकारी दी गई।
कैम्प में जिविका बी पी एम पुष्पलता कुमारी, विमला देवी, अनीता कुमारी,विभा देवी सहित दर्जनों जिविका समुह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रही।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News