DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Jehanabad flag making competition organized

जहानाबाद स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर निदेशक साकेत रौशन ने भारतीय ध्वज का महत्व बताते हुए कहा कि हर देश का ध्वज उसके नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक होता है, हमारा तिरंगा भी भारतीय नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक है। इस वर्ष हमारा देश भारत की आजादी के 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारे देश का ध्वज तिरंगा है, जिसमें सभी रंग प्रतीक हैं, केसरिया रंग वीरता का प्रतीक है, सफेद रंग शांति का प्रतीक है, हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है, अशोक चक्र विकास का प्रतीक है। वहीं विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहीं कि हम अपने तिरंगे का सम्मान करते हैं, यह हमें अपने प्राणों से भी प्यारा है, इसके सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर बच्चों ने मिलकर एक से बढ़ कर एक ड्राइंग बनाया एवं उसमें रंग भरे। इस मौके पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्य सोनाली शर्मा शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, सोनम कुमारी शिक्षक गोविंदा गुप्ता, हिमांशू राज सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News