DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

ठेका पर कार्यरत कर्मियों के लिए समान कार्य समान वेतन की मांग

Demand for equal pay for equal work for contract workers

Jehanabad:बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने बुधवार को महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ठेका प्रथा पर कार्य कर रहे कर्मियों के लिए समान कार्य समान वेतन लागू करने की मांग की है। बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में उपाध्यक्ष मो. अहमद रजा खान,प्रदेश महासचिव राजकुमार, आशुतोष रंजन और सुनील कुमार सुमन ने ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में विशेष रूप से केन्द्र सरकार एवं बिहार राज्य सरकार के अन्य विभागों में अनुबन्ध पर तथा बाढ़ प्रबंधन अध्ययन केन्द्र, राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थानों में कार्यरत ग्रुप-डी कर्मियों के लिए मांग की गयी है कि ठेका प्रथा पर कार्यरत कर्मचारियों को न्याय मिलना चाहिए ताकि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, चिकित्सा के साथ उनका भरण-पोषण कर सकें। बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल से इस विषय पर केन्द्र व राज्य सरकार को उचित दिशा निर्देश देने की कृपा की मांग की है। सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय यादव ने बताया कि ठेका पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए और इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। प्रदेश महासचिव राजकुमार ने बताया कि इस ज्ञापन के माध्यम से बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने ठेका कर्मियों की स्थिति को सुधारने की दिशा में पहल की है जिससे आर्थिक अन्याय के शिकार ठेका कर्मियों में उम्मीद जाग उठी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News