DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के बचपन स्कूल में बच्चों में सावन महोत्सव की धूम

Sawan Mahotsav celebrated among children in childhood school of Jehanabad

जहानाबाद बचपन प्ले स्कूल” पूर्वी गांधी मैदान जहानाबाद के प्रांगण में आज सावन महोत्सव मनाया गया। विद्यालय प्रांगण का दृश्य आज सचमुच अलौकिक प्रतीत हो रहा था। आज बच्चों ने शंकर, पार्वती, गणेश और कार्तिक के रूप में अपनी कला प्रदर्शित कर रहे थे वहीं, बाकी बच्चे उन रूपों की रोड़ी, चंदन, फूल, अक्षत और आरती की थाल से विधिवत पूजा अर्चना भी कर रहे थे। इस एक्टिविटी के माध्यम से जहां बच्चों ने सृष्टि के संरक्षक “भगवान शंकर और पार्वती” एवं साथ-साथ प्रथम पूजनीय “गणेश और कार्तिक” के बारे में जाना वहीं ये भी सिखाया गया कि हम अपने माता-पिता के आशीर्वाद से जग में अव्वल और प्रथम पूजनीय कैसे हो सकते हैं। आज बच्चों ने जाना की जीवन में हमारे माता-पिता का क्या स्थान है, उनकी क्या अहमियत है। हमें क्यों उनकी सेवा करनी चाहिए।अन्य परिदृश्य में वृक्षारोपण के साथ बच्चों को यह भी सिखाया गया की धरती पर जितने भी जीव जंतु हैं उनके लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए, कहना अनुचित नहीं होगा कि हमारे अस्तित्व के लिए पेड़ों यानी वृक्षों का होना कितना जरूरी है। जब हम पेड़ों की रक्षा करते हैं दरअसल हम अपनी रक्षा कर रहे होते हैं। इन सारे एक्टिविटी को जिस ढंग से कराया जा रहा था उसे देखकर कोई भी विस्मित हुए बिना नहीं रह सकता था। प्रत्यक्ष के रूप से हर किसी को दिखाई पड़ रहा था की “बचपन ऑर्गेनाइजेशन” पूरे देश में अपने शिक्षिकाओं को किस स्तर की ट्रेनिंग देता है। आज बचपन के शिक्षिकाओं की हर कोई तारीफ कर रहा था।जिन शिक्षिकाओं ने आज के इस कार्यक्रम में बढ़-कर का हिस्सा लिया था उनमें प्रमुख हैं – शिक्षा श्रीवास्तव, रंजू कुमारी, साक्षी श्रीवास्तव, स्वाति, शिवानी एवं अनीशा प्रमुख थी।बात के क्रम में विद्यालय के निदेशक अरुण परवल ने कहा है कि हम सिर्फ किताबी ज्ञान पर विश्वास नहीं करते बल्कि, हम यह भी मानते हैं कि बच्चों में एक अच्छे संस्कार का होना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। बच्चों में प्रकृति के प्रति, अपने धर्म और अपने समाज के प्रति लगाव का होना अति आवश्यक है जिसे, जिम्मेवारी के साथ हमें निभाना है। हम अनवरत बच्चों को और संस्कारित करने हेतु इस तरह का एक्टिविटी कराते हैं और कराते रहेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News