DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद सदर अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा है बेड, काउंटर पर लेटने को हुए बेबस हुए मरीज

जहानाबाद जिले के सबसे बड़े अस्पताल सदर अस्पताल की हालत बेहद बत्तर हो चुकी है। बदलते मौसम के बीच अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी अधिक हो चुकी है। लेकिन जिले के एकलौते बड़े सदर अस्पताल में आलम यह है कि मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं है। जगह नहीं होने की वजह से मरीजों को नर्स के काउंटर पर ही लेटना पड़ रहा है। हालात यह है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि यहां अस्पताल प्रशासन की काफी लापरवाही हैं। यहां न तो मरीजों को दवा की पूरी व्यवस्था है,और ना हीं मरीजों के लिए पर्याप्त बेड है। मरीजों को जहां भी जगह मिल रही है वे वहीं लेटने के लिए मजबूर हैं। वहीं अस्पताल के इस हालात पर हमारे चैनल के संवादाता ने जब सिविल सर्जन से अस्पताल की हकीकत के सम्बंध में बात करने की कोशिश की, तो सिविल सर्जन के द्वारा कोई सार्थक जबाव नहीं दिया गया। यहां अस्पताल प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने और मरीजों पर कोई ध्यान नहीं देने जैसी बातें सामने आई है। यही नहीं इसके अलावा यहां अस्पताल में डाॅक्टर और नर्स की भी आवश्यकता अनुसार डियूटी नहीं लगाई जा रही है। साथ ही यहां पर जिला पदाधिकारी के आदेश का भी उलंघन की बात सामने आई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News