
बेहोशी की हालत में परिजनों ने लाया सदर अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जहानाबाद जिले के फिदा हुसैन मोड़ निवासी घरेलू विवाद में आत्म हत्या कर लेने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के फिदा हुसैन मोड़ निवासी जग्गू उर्फ च॑दन कुमार उम्र करीब 18 वर्ष ने आपसी घरेलू विवाद के कारण गु्स्से में आकर आत्म हत्या कर ली।हलाकी परिजनों ने बेहोशी की हालत में तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही साथ में आएं कुछ लोगों ने बताया कि चुकी घर में विवाद चल रहा था।और युवक गुस्से में आकर सिढ़ी से उतर रहा था कि अचानक पैर फिसला और उपर से गिरने के उपरांत सर में काफी चोट लगने से बेहोश हो गया था, जिसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला चाहे जो कुछ भी हो लेकिन इतना तो तय है कि घर में हो रहे कलह के कारण ही युवक की मौत हो गई। वही परिजनों में चित्कार मच गया है,सभी लोगों की रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












