DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शकूराबाद में कचड़ा से मोरहर नदी को कर दिया गया सील

Morhar river was sealed with garbage in Shakurabad

जहानाबाद जिला के रतनी परखंड में जिला प्रशासन द्वारा नदियों में जल स्तर बढ़ने की संभावना ब्यक्त करते हुए आम लोगों को सतर्क किया है। वही उन्होंने मोरहर नदी या अन्य नदियों के तट पर रह रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत बताई है। तो दुसरी तरफ मोरहर नदी की स्थिति है कि शकूराबाद में मोरहर नदी को कुड़ा कचड़ा से जहानाबाद जाने वाली मुख्य सड़क पर बने पुल के पास भर दिया गया है। वैसे परिस्थिति में यदि मोरहर नदी में पानी का जलस्तर बढ़ता है तो,मोरहर नदी के किनारे बने घरों में पानी घुसने का डर सताना स्वाभाविक है। शकूराबाद के स्थानीय लोगों ने बताया कि मोरहर नदी से निकलने वाली पानी को कचड़ा से भराई होने के कारण बाढ़ का पानी घरों में घुसना निश्चित है, जिससे लोगों में काफी भय व्याप्त है। जिला प्रशासन से लोगों ने आग्रह किया है कि मोरहर नदी को कचड़ा से भराई किया हुआ है,उसे अविलम्ब साफ कराने का प्रयास किया जाए। नहीं तो बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों को काफी छती हो सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News