DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पावर सबस्टेशन हुई प्रकृतिक आपदा की शिकार, जिले में बिजली आपूर्ति ठप, 24 से 36 घंटे का लग सकता है समय, जिला प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

Power substation became a victim of natural disaster, electricity supply stopped in the district, it may take 24 to 36 hours, the district administration made this appeal to the people.

जहानाबाद: मौसम विभाग ने जहानाबाद के लिये भारी बारिश और तेज हवाओं का अगले 36 घंटे के लिए एलर्ट जारी किया है।

वहीं शुक्रवार को चल रही तेज हवाओं और हो रही बारिश के बीच शहरवासियों को जहानाबाद ग्रीड सबस्टेशन में खराबी आ जाने के कारण अब बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आधिकारिक सूचना के अनुसार शहर में विद्युत आपूर्ति आने वाले 24 से 36 घंटे तक बाधित रह सकती है और विद्युत संचरण के अधिकारियों द्वारा इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य विधुत अभियंता के अनुसार जिले में लगातार तेज हवा एवं वर्षा के कारण एक बरगद का वृक्ष जहानाबाद पावर सबस्टेशन के 33 KV काको फीडर पर गिरने और 33 KV सिकरिया फीडर में भी शॉर्ट लगने के कारण पूरे जिले में अगले 24-26 घंटे तक विधुत आपूर्ति ठप रहेगी। साथ हीं उन्होंने बताया कि इसके कारण हीं जिले के सभी 13 पावर सब स्टेशन जो की 6, 33KV के फीडर के द्वारा ग्रीड सब स्टेशन से जुड़ते हैं उनकी सेवा बाधित रहेगी।

वहीं बिजली जाने से शहरवासियों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है और इससे उनकी आम दिनचर्या पर भी काफी असर पड़ रहा है। वहीं जिला प्रशासन इस समस्या पर पल पल की नजर बनाए हुए हैं एवं जिले में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके इसके लिए पटना से विशेष टीम को बुलाया गया है और बिजली आपूर्ति की हर संभव प्रयास जारी है।

जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार ग्रिड सब्स्टेशन पर मरम्मति का कार्य जारी है एवं जल्द से जल्द इसे सूचारू रूप से चलाये जाने की व्यवस्था की जा रही है। आंशिक रूप से आवश्यक सुविधाओं हेतु रोटेशनवार प्रखंडों में बिजली आपूर्ति दिये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिले में जलापूर्ति बाधित ना रहे, इसके लिए कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन, जहानाबाद को अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी प्रखंडों के पंचायतों एवं नगर पंचायतों में बिजली आपूर्ति ना रहने की स्थिति में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति किये जाने का समुचित प्रयास किया जायेगा।

जिलाधिकरी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, थानाध्यक्षों, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीयों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वे सभी क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए विधि-व्यवस्था की स्थिति पर निगरानी रखें एवं यथासंभव आवश्यक सुविधाओं को सुचारू रखने हेतु प्रयासरत रहें।

वहीं जिलाधिकारी ने जिले के सभी आम नागरिकों से अपील है कि इस संकट की घड़ी में पैनिक न हों एवं धैर्य रखने हुए शांति-व्यवस्था बनाये रखने में परस्पर सहयोग करें। इस विषम परिस्थिति से बाहर निकलने के लिये जिला प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News