DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा से मुलाकात की, पटना गया के बीच रेलवे अंडरपास के निर्माण सहित कई अहम मांगों को रखा: डॉ प्रमोद चंद्रवंशी

Met Railway Board Chairperson Jaya Verma Sinha, put forward many important demands including construction of railway underpass between Patna and Gaya;: Dr. Pramod Chandravanshi

जहानाबाद बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती जया वर्मा सिन्हा से नई दिल्ली स्थित रेल भवन में मुलाकात की. डॉ चंद्रवंशी ने उनसे मुलाकात कर जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की और अपनी मांगों को लेकर पत्र सौंपा। डॉ चंद्रवंशी ने पटना से गया के बीच रेलवे अंडरपास बनाने की मांग की. उन्होंने मांग की कि पाया संख्या 52/ 3-4 बनाना अति आवश्यक है, इसके साथ ही रेलवे लाइन के किनारे किनारे पक्की सड़क निर्माण करने के लिए राज्य सरकार को अनुमति दें। डॉ चंद्रवंशी ने जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे फाटक एन० एच० -83 पर रेलवे ओवरब्रिज के (आर० ओ० बी०) निर्माण की भी मांग की. उन्होंने कहा कि इस ओवरब्रिज के निर्माण के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी और आवागमन सुलभ होगा. डॉ चंद्रवंशी जनहित के विषयों पर हमेशा से प्रयासरत्त हैं एवं सदन में कई बार अनेकों माध्यम से सरकार से माँग कर चुके हैं। डॉ चंद्रवंशी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार में रेलवे लोगों की सुविधाओं को लेकर सजग है. हमारी प्राथमिकता है कि हम लोगों को सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करें. मैंने अपनी सभी मांगें अध्यक्ष महोदया के समझ रख दी हैं. उन्होंने सभी मांगों पर जल्द अमल का भरोसा दिया है.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News