DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

प्रभातफेरी और वृक्षारोपण से हुई जहानाबाद के 38वें सृजन दिवस समारोह की शुरुआत, डीएम अलंकृता पांडे ने जिलेवासियों को दिया ये संदेश 

Jehanabad 38th Foundation Day celebrations begins with Prabhatpheri and plantation, DM Alankrita Pandey appealed for save environment
Jehanabad 38th Foundation Day celebrations begins with Prabhatpheri and plantation, DM Alankrita Pandey appealed to save environment

38 वर्ष का हुआ जिला जहानाबाद, जहानाबाद जिला अपनी 38वीं स्थापना दिवस मना रहा है और इसकी शुरुआत जिला प्रशासन ने बच्चों के साथ मिलकर प्रभात फेरी एवं वृक्षारोपण के साथ शुरू किया। इस प्रभात फेरी और वृक्षारोपण कार्यक्रम की अगुआई खुद जिला अधिकारी अलंकृता पांडेय करती नजर आयीं। जहानाबाद जिला प्रशासन के तमाम आला प्रशासनिक अधिकारी सहित सैंकड़ो स्कूली बच्चों ने इसमें भाग लिया। प्रभातफेरी की शुरुआत शहर के अस्पताल मोड़ से जिलाधिकारी के हरी झंडी दिखाने के बाद शुरू हुई जो कारगिल चौक पर समाप्त हुई। बच्चों ने जहानाबाद जिला आबाद रहे, हरा भरा रहे हमारा जहानाबाद जैसे नारों के साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। कारगिल चौक पहुंच कर डीएम अलंकृता पांडे एवं सभी वरीय अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया और जिलावासियों को 38वीं सृजन दिवस की शुभकामनाएं दीं।

आपको बता दें की जहानाबाद जिले की स्थापना 1 अगस्त 1986 में किया गया था। इससे पहले जहानाबाद जिला गया जिले का एक अंश हुआ करता था। इसके बाद से हर वर्ष 1 अगस्त को जहानाबाद अपना सृजन दिवस मनाता आ रहा है। बीते 38 वर्षों में जहानाबाद जिले ने काफी तरक्की की है। जहां 90 के दशक में जहानाबाद जिला अपराध एवं नक्सली वारदातों के लिए जाना जाता था, उससे उबर कर जहानाबाद ने अब शिक्षा, खेलकूद, लघु उद्योग इत्यादि में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

जहानाबाद की 38वीं सृजन दिवस पर आज जिला प्रशासन ने इसे धूमधाम से मनाने और यादगार बनाने के लिए पूरे दिन अनेकों कार्यक्रम की योजना बनाई है। जिसकी शुरुआत सुबह की प्रभातफेरी और वृक्षारोपण से किया गया है। इस वर्ष की थीम ‘हमारे भविष्य के भविष्य को सवारने की है” यानी कि बच्चों के लिये पेड़ पौधे लगाकर जहानाबाद में हरियाली लाना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना हीं मुख्य मकसद है।

Jehanabad DM Alankrita Pandey Message to the people on 38th Foundation Day

जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने जहानाबाद जिले वासियों को 38वें सृजन दिवस पर शुभकामनाएं दी एवं जहानाबाद के भविष्य जो कि छोटे छोटे बच्चें हैं उनके लिये पर्यावरण को स्वच्छ बनाने औऱ इसे बचाने के लिये कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी कोशिश है कि हमसब सफलता के साथ-साथ क्वालिटी ऑफ लाइफ मेन्टेन कर सकें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News