DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में अग्नि शमन कर्मी द्वारा आग से बचाव को लेकर जन जागरण अभियान के तहत निकाला जागरूकता रैली

Awareness rally organized by fire brigade personnel in Jehanabad under public awareness campaign regarding fire prevention.

जहानाबाद जिले में आग से बचाव को लेकर अग्नि शमन कर्मी हमेशा तत्पर रहते हैं।समय समय पर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में अग्नि शमन कर्मी द्वारा मार्कड्रिल के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता रहा है। इसी कड़ी में जिला अग्नि शमन द्वारा आम आवाम को आग से कैसे बचें तथा आग पर तत्काल कैसे काबू पाया जा सके।इस उद्देश्य से जिले के एतिहासिक गांधी मैदान से अग्नि शमन कर्मी द्वारा जन जागरुकता रैली अनुमंडल अग्नीशमन पदाधिकारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। तथा रैली के माध्यम से लोगों को स॑देश देने की कोशिश किया गया। रैली कार्यक्रम के तहत अनुमंडल अग्नीशमन पदाधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य है लोगों को जागरूक करना। यदि किसी भी स्थान में अचानक आग लग जाती है तो वैसी प्रस्थिथिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है, परिस्थिति को देखते हुए तत्काल घर में उपयोग होने वाली समानों यथा पानी,बालु,कम्बल का तत्काल प्रयोग कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर सकते हैं। विशेष परिस्थिति में अग्नि शमन को ‌101 पर तत्काल सुचित करे ताकि मौके पर पहुंच अग्नि शमन कर्मी आग पर काबू पाने में सक्षम हो सके। वही उन्होंने बताया कि अग्नि शमन कर्मी द्वारा निकाली गई रैली गांधी मैदान से कारगिल चौक, वहां से अरवल मोड़,फिदा हुसैन मोड़ होते हुए वापस अग्नि शमन कार्यालय पहुंचे। रैली कार्यक्रम में रघु यादव ,प्रशा॑त कुमार,प्रधान अग्निक, सन्नी राज ,रामाश॑कर राय, जयप्रकाश कुमार अग्नि शमन चालक, सुनील कुमार, जयप्रकाश प॑डित सहित दर्जनों अग्नि शमन कर्मी तथा अग्नि शमन गाड़ी भी साथ रहें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News