DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

रात्रि में सोए हुए व्यक्ति को सांप ने काटा अस्पताल लाने के क्रम में हुई मौत।

A sleeping person was bitten by a snake at night and died while bringing him to the hospital.

जहानाबाद के रतनी प्रखंड में बरसात के मौसम में अकसरहा से विषैले सांप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात का मौसम और उमस भरी गर्मी ,वैसी परिस्थिति में जहरीले सांप बाहर घूमते नजर आ ही जाता है। इसी कड़ी में बीते रविवार की रात्रि शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पतिआवाॅ टोला बोध बिगहा मे एक युवक को सोएं हुए अवस्था में किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। सुबह जब परिजन जगाने गया तो  मुंह से झाग निकलते देख शोर मचाया तथा तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया। जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि शकूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतिआवाॅ टोला बोध बिगहा निवासी ब्रह्मदेव यादव उम्र करीब 45 वर्ष खाना खाकर बीते रविवार की रात्रि अपने बिछावन पर सो गया। सोएं हुए अवस्था में ही किसी जहरीले सांप ने डंस लिया,पर॑तु गहरी नींद रहने के फलस्वरूप ‌किसी को इसकी भनक तक नहीं लग सका। सुबह में परिवार के द्वारा जगाने के वक्त मुंह से झाग निकलते देख अचंभित हो गए और आनन फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद लाया। जहां डॉक्टरों ने इलाजों प्रांत मृत घोषित कर दिया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News