DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिजली चोरी के मामले में 06 लोगों पर दर्ज किया गया प्राथमिकी

FIR lodged against 6 people in case of electricity theft in Jehanabad’s Ratni

रतनी – बिजली चोरी कर उपयोग करने वाले के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान में 06 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के कनीय अभियंता मो मेराज अहमद के लिखित आवेदन के आलोक में 06 लोगों पर जूर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
शकूराबाद थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि विद्युत कनीय अभियंता मो मेराज अहमद ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि थाना क्षेत्र के ग्राम जानकी कु॑ज निवासी सुधीर कुमार पर 18911रू ,र॑जीत मिश्रा पर 10878 रू, ग्राम नारायणपुर निवासी धानो देवी पति विशुन दास पर 13159 रू,सुदमीया देवी पति कैलाश दास पर 14451 रु,रामपुकार शर्मा पर 22865 रू, तथा शियाराम शर्मा पर 26489 रू का जूर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज करने हेतु लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई प्रारंभ कर दिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News