
जदयू प्रदेश सचिव निरंजन केशव प्रिंस एवं कंपनी निदेशक राकेश कुमार ने किया उद्घाटन
हमेशा सामाजिक काम में अग्रसर रहने वाली बैजनाथ निर्माण इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जहानाबाद के द्वारा सुलतानगंज देवघर कांवरिया पथ के 15 वें किलोमीटर पर असरगंज से आगे ग्राम तेघड़ा जिला मुंगेर में निःशुल्क कावंरिया सेवा शिविर का का उद्घाटन किया,इस सेवा शिविर का उद्घाटन जदयू के प्रदेश सचिव सह बैजनाथ निर्माण इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निरंजन केशव प्रिंस एवं निदेशक राकेश कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता नंद शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया,इस अवसर पर प्रिंस ने बताया की बैजनाथ निर्माण हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़ी काम रहती है, सरकार के द्वारा उत्तम व्यवस्था की गई है , सेवा में आगे आने से व्यवस्था में चार चांद लग जाती है।







प्रिंस ने बताया की यह शिविर जहानाबाद के लोगों के द्वारा पूरे देश से आने वाले कावरियों के सेवा करने को तैयार हैं इस शिविर में कवांरियो के लिए निःशुल्क शौच एवं आराम करने की व्यवस्था , निःशुल्क पानी, नींबू पानी, चाय,भोजन एवं मुफ्त चिकित्सकीय सेवा एवं दवा की व्यवस्था की गई है, प्रिंस ने बताया की जहानाबाद के जनता के तरफ से मैं सभी कवांरियों को इस सेवा शिविर में आमंत्रित करता हूं एवं सेवा का मौका देने का आग्रह किया वही इस मौके पर कंपनी के निदेशक राकेश कुमार ने बताया की यह शिविर सुलतानगंज से देवघर जल लेकर जाने वाले सभी कवांरियों को समर्पित है एवं इस शिविर में सारी व्यवस्था निःशुल्क है आप सभी कावंरिया इस शिविर में आकर हमें सेवा का मौका दे।इस उद्घाटन के मौके पर बैजनाथ निर्माण के प्रशांत कुमार, राजेश कुमार,विकास कुमार , गुड्डू ,छोटू कुमार एवं जहानाबाद निवासी नंद जी, आसपास के सैंकड़ों लोग सहित सैकड़ों कावरिया उपस्थित थे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












