DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के शकुराबाद उच्च विद्यालय से डिजिटल वूमेन ट्रस्ट द्वारा ग्रीन जहानाबाद मिशन 2 की हुई शुरुआत, लगाए गए सकड़ों पेड़

Digital Women Trust started ‘Green Jehanabad Mission-2’ with a target to plant 1500 trees this year

जहानाबाद के शकुराबाद इंटर स्तरीय प्रवेशिका विद्यालय के प्रांगण से डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के द्वारा इस वर्ष की ‘ग्रीन जहानाबाद मिशन 2 ‘ की एक बार फिर से शुरुआत की गई । इस अभियान के तहत डिजीटल वूमेन ट्रस्ट के द्वारा जहानाबाद जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वृक्षारोपण की शुरुआत शकुराबाद उच्च विद्यालय से की गई है। इस मिशन के तहत डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के नेतृत्व में छात्रों ने वृक्षारोपण का काम आरंभ किया है। इस दौरान विद्यालय में वृक्षारोपण के साथ-साथ डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ हीं उपस्थित छात्रों को वृक्ष और पर्यावरण से जुड़े रहने और उसके महत्त्व के बारे में विस्तृत रूप से समझाया।

इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय प्रांगण में एक वृक्ष अपनी मां के नाम पर लगाने का कार्य किया। इस मिशन के तहत विद्यालय में 100 वृक्ष लगाकर मिशाल कायम किया। इस अभियान के तहत डी डब्लू ट्रस्ट ने बच्चों को बेहतर पर्यावरण और जहानाबाद जिले को सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया। साथ हीं उन्हें भविष्य में पेड़ पौधों के बचाव के लिए अग्रसर किया।

ग्रीन जहानाबाद मिशन के संदर्भ में डी डब्लू ट्रस्ट के संस्थापक सह महासचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रीन जहानाबाद मिशन पिछले साल उन्होंने जहानाबाद में शुरूआत की थी। बीते वर्ष हमने 1500 वृक्ष पूरे जहानाबाद जिले में लगवाए थे। मौजूदा समय में भारत के वनों की स्थिति काफी चिंताजनक बनते जा रही है। आने वाले दिनों में इसकी स्थिति और भी बिगड़ने की संभावना देखी जा रही है। भारतीय वन सारांश यानी इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जहानाबाद जिला बिहार में सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला है। जिले में भी पेड़ों की कमी आए दिन बढ़ रही है।
आज सभी लोगों को वृक्षों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। इसलिए, डिजीटल वूमेन ट्रस्ट महिलाओं और बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ जिले में हरियाली बढ़ाने की मुहिम को बढ़ावा देने के लिए यह कार्य कर रही है।

वहीं संस्था की अध्यक्षा आकांक्षा कुमारी ने बताया कि ‘ ग्रीन जहानाबाद मिशन’ के अंतर्गत डिजिटल वूमेन ट्रस्ट इस वर्ष भी जिले में 1500 नए छायादार और फलदार वृक्षों को लगवाने और उनके संरक्षण का कार्य करेगी और इसकी शुरुआत आज उच्च विद्यालय शकुराबाद में 100 वृक्षों को लगाने के साथ हो चुकी है। पिछले वर्ष हमने इस मुहिम की शुरुआत की थी। साथ हीं उन्होंने बच्चों से बात करते हुए पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ के बारे में विशेष चर्चा की। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार का इस मुहिम में जुड़ने और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए भी शुक्रिया अदा किया।

ग्रीन जहानाबाद के इस वृक्षारोपण मिशन में उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीकांत शर्मा, संजय कुमार,अनील कुमार सहित सभी शिक्षक एवं डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के सदस्य दीपक कुमार, मनोहर कुमार, बरुण कुमार, अनील कुमार सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं भी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News