DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

स्वास्थ्य जीवन की पहली कमाई :प्रवीण कुमार तेवतिया (मार्कोस कमाण्डो)

First earning of health life: Praveen Kumar Tewatia (Marcos Commando)

Jehanabad:आज दिनांक 11/07/2024 को पी०पी० एम स्कूल में जहानाबाद पत्मपूज्य योगर्षि स्वामी रामदेव जी के परम शिष्य प्रवीण कुमार तेवतिया (मार्कोस कमांडो) के सानिध्य में योग संवाद का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह ने किया और आगत अतिथियों का स्वागत स्कूल के अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा.एस के सुनील ने अंग वस्त्र और बुके देकर किया एवम् स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत एवं तिलक लगाकर किया। इस अवसर पर योग संवाद के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंबई ताज होटल ब्लास्ट में आतंकी कसाब के विरुद्ध मोर्चा लेने वाले वीर तथा शौर्य चक्र सहित कई अवार्ड से सम्मानित मार्कोस कमांडो प्रवीण कुमार तेवतिया ने योग एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य जीवन की पहली कमाई है और उत्तम स्वास्थ्य योग से ही संभव है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि स्वयं की लड़ाई स्वयं से लड़नी पड़ती है इसलिए यदि स्वयं को साबित करना है

तो संघर्षों को चुनौती समझे लक्ष्य निश्चित ही आपके कदमों में होगा। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर एस के सुनील ने वीर पुरुष प्रवीण कुमार तेवतिया मार्कोस कमांडो से भावी पीढ़ी को प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने मुंबई ताज होटल ब्लास्ट जैसे विषम परिस्थिति में भी अपनी जान को जोखिम में डाला और कई लोगों की जान बचाई और अपने आप को साबित किया। उन्होंने कहा कि अच्छी ऊंचाई के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना आवश्यक है इसलिए उत्तम स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या में योग शामिल करना ही होगा। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी सुनील स्वाभिमानी, अरुण कुमार ,योग गुरु राकेश कुमार, युवा प्रभारी सुजीत कुमार ,वरिष्ठ योग कर्ता विनोद कुमार चंचल एवम् शिक्षा गण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News