DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

आसमान से फिर बरपा कहर, आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की हुई मौत

Breaking News: Child died due to lightning in Jehanabad’s Ratni

जहानाबाद: जिले के रतनी प्रखंड में अकाश ने एक बार फिर अपना कहर बरपाया जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे बादल की तड़तड़ाहट से लोग सहम सा गए। इसी बीच शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोबिगहा में आकाशीय बिजली गिरी और एक बच्चे को अपने आगोश में ले लिया।

बताया जाता है कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोबिगहा निवासी स॑टु दास के 11 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार गांव से दक्षिण बधार से शौच हेतु गया था कि अचानक आकाशीय बिजली गिरी और रोहित कुमार उसकी के चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ठनका गिरते देख ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही जब बच्चे की मौत की खबर ज्योंहि ग्रामीणो को लगी तो भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों में चित्कार मच गया और सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेज दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News