
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा देवनंदन बीघा, एक व्यक्ति को लगी गोली, इलाज जारी, जमीनी विवाद बताई जा रही वजह,
जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित देवनंदन विगहा गांव के समीप अचानक से चली गोलियों की आवाज से लोग भौचक्के रह गए। स्थानीय लोगों के अनुसार कुल चार गोलियां चलाई गई जिसमें एक गोली एक व्यक्ति के पैर के ऊपरी हिस्से में जा लगी, घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल व्यक्ति दीपक कुमार के अनुसार उसका अपने हीं गांव के लोगों के साथ जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा है और उसी को लेकर उस पर फायरिंग की गई है। दीपक ने बताया कि पूर्व में भी कुछ लोगों के द्वारा उसे जान से मरने की धमकी मिल चुकी थी।
दीपक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अपने एक मित्र के साथ बाजार से घर वापस लौट रहा था, उसी दरम्यान उन लोगों पर कुछ अपराधियों ने गोली चला दी। अपराधियों ने कुल चार गोलियां चलाई जिसमें से एक गोली दीपक की जांच में जा लगी। स्थानीय लोगों और अपने मित्र की मदद से घायलावस्था में शकुराबाद पीएचसी दाखिल कराया गया जहां प्रार्थमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।
वहीं पुलिस का कहना है की घटना की सूचना मिल चुकी है अपराधी की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है, फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












