
जहानाबाद: साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के विधुत आपूर्ति प्रमंडल जहानाबाद के अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ अपने राजस्व संग्रह लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास कर रही है। इसी को लेकर बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। इस कड़ी में जून महीने में जिले में 157 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जून महीने में बिजली चोरी की 157 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे प्रत्यक्ष रूप से टोका फसाकर बिजली का उपयोग कर रहे 50 लोगो पर एवं वैसे उपभोक्ता जिनकी बिजली खपत 10 यूनिट से भी कम था उनके परिसर की जांच के उपरांत पाया गया कि मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग कर रहे है इस तरह मीटर वाइपास कर बिजली का उपयोग कर रहे 92 लोगो पर एवं बिजली बिल वकाया रहने के कारण लाइन काट देने के बाबजूद भी टोका फसाकर लाइन का उपयोग कर रहे 15 उपभोक्ता पर जिले के विभिन्न थानों में वे प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिजली चोरी के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रहेगा।
सुनील कुमार ने जिले के सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली चोरी ना करे एवं अपना बिजली बिल ससमय जमा करते रहे ताकि विभाग जिला वासियों को हर संभव सुरक्षित एवं निर्वाध बिजली आपूर्ति कर सके।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












