DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के ग्राम तिताई बिगहा में नव-निर्मित सरकारी स्कूल भवन का समाजसेवी सुनील कुमार ने किया उद्घाटन

Jehanabad: Social worker Sunil Kumar inaugurated the newly constructed government school building in Titai Bigha

जहानाबाद: जिले के काको प्रखंड क्षेत्र के ग्राम तिताई बिगहा प्राथमिक विद्यालय के नव निर्मित भवन का उद्घाटन ग्राम डेढ़सैया के प्रतिष्ठित सह समाजसेवी कौशलेंद्र कुमार कश्यप उर्फ सुनील शर्मा ने किया।

उन्होंने उद्घाटन समारोह में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के भवन बनने से बच्चों को पठन पाठन में रुची बढ़ेगी, तथा अभिभावकों को कर्त्तव्य बनता है कि बच्चों को विद्यालय में भेजने का हर संभव प्रयास करें। शिक्षा एक ऐसा अनमोल धन है, जिसे न कोई चुरा सकता और न कोई छीन सकता है। शिक्षा बांटने से और बढ़ता है। शिक्षा में वो ताकत है, जो बड़े-बड़े को हिला कर रख देता है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आप सभी अपने अपने बच्चों को शिक्षा रुपी धन को अर्जित करने में कोई कसर ना छोड़े।

Jehanabad: Newly constructed government school building in Titai Bigha

वहीं विद्यालय प्रभारी स॑जय कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आप सभी का दायित्व बनता है कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान दे। सभी अभिभावक भी अपने बच्चों को निश्चित रूप से विद्यालय भेजे।आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है।
उद्घाटन कार्यक्रम में शिक्षक शयाम लाल उरांव, ग्रामीण लाल शर्मा,धन॑जय कुमार, राधेश्याम यादव, उमेश मांझी, रामाशीष मांझी सहित दर्जनों ग्रामीण तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News