DW Samachar – Header
BREAKING

पंजाब के बठिंडा आर्मी स्टेशन में फायरिंग में 4 जवानों की मौत, रक्षा मंत्रालय ने सेना से मांगी रिपोर्ट

पंजाब के बठिंडा आर्मी स्टेशन में आज सुबह फायरिंग में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई है। फायरिंग के बाद आर्मी कैंप में हड़कंप मच गया। आर्मी ने कहा कि फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई। 4 मौतों के अलावा जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और सेना की टीमें मिलकर जांच … Read more

4 Army jawans killed in firing inside Bathinda military station
4 Army jawans killed in firing inside Bathinda military station
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पंजाब के बठिंडा आर्मी स्टेशन में आज सुबह फायरिंग में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई है। फायरिंग के बाद आर्मी कैंप में हड़कंप मच गया। आर्मी ने कहा कि फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई। 4 मौतों के अलावा जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और सेना की टीमें मिलकर जांच करेंगी। अभी इस घटना को आतंकी हमला नहीं कहा जा रहा है। मरने वाले सिविलियन है या आर्मी के जवान, यह अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। आर्मी चीफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने के बाद पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी देंगे। सेना ने पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी को बताया है कि यह आतंकी घटना नहीं है।

4 Army jawans killed in firing inside Bathinda military station

फायरिंग 80 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी ऑफिसर्स मेस में हुई। कुछ दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से एक असाल्ट राइफल गायब हो गई थी। लगता है उसी से ये फायरिंग की गई हैं। राइफल और चलाने वाले की तलाश जारी है। बठिंडा देश का अहम और महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान है। बठिंडा में 10 कॉर्प्स का मुख्यालय है। यह जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमांड के अधिकार क्षेत्र में आता है। स्टेशन में बड़ी संख्या में ऑपरेशनल आर्मी यूनिट मौजूद हैं। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन शहर से लगा है। ये पुराना और काफी बड़ा मिलिट्री स्टेशन है। पहले तो ये शहर से कुछ दूर था, लेकिन शहर में विस्तार के साथ अब मिलिट्री स्टेशन रिहायशी इलाके के नजदीक आ गया है। इस स्टेशन के बाहर अमूमन जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम रहते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना के बारे में सेना से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब सरकार ने भी बठिंडा पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
आर्मी कैंट के भीतर सैनिकों के परिवार भी रहते हैं। घटना के बाद से सेना ने सभी को घरों में रहने को कहा है। कैंट के भीतर स्कूल बंद कर दिए गए हैं

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़