मंगल, अप्रैल 7, 2026

अपने विज्ञापन में महाकाल जोड़ने वाली जोमैटो कंपनी ने लिखित रूप से मांगी माफी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आखिरकार जोमैटो कंपनी को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के पुजारियों के विरोध के आगे झुकना पड़ा। वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। उसके बाद ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने महाकाल थाली ऐड को हटा लिया है और माफी भी मांग ली है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर कहा कि ऋतिक रोशन ने महाकाल रेस्टोरेंट से थाली मंगाने की बात कही थी, न कि महाकालेश्वर मंदिर से। इस मामले में मंदिर के पुजारियों ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद बायकॉट जोमैटो ट्रेंड हो रहा था।

Zomato apologies for its ad

जोमैटो ने कहा है कि यह विज्ञापन उनके देशभर में जारी कैंपेन का हिस्सा है। इसमें वे लोकल फूड आउटलेट्स के सबसे ज्यादा चर्चित मेन्यू को प्रमोट कर रहे हैं। विज्ञापन में महाकाल से थाली मंगवाने का मतलब शहर के प्रसिद्ध महाकाल रेस्टोरेंट से था, ना कि भगवान महाकालेश्वर के मंदिर से। जोमैटो ने कहा, हम उज्जैन के लोगों की भावनाओं का पूरे हृदय से सम्मान करते हैं। इस विज्ञापन को बंद कर दिया गया है। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और हम इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News