DW Samachar – Header
BREAKING

‘You are next’: Author JK Rowling receives death threat over tweet on Salman Rushdie

सलमान रुश्दी के समर्थन में ट्वीट करने पर हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को भी मिली धमकी, कहा अगला नंबर तुम्हारा मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमले के बाद हैरी पॉटर उपन्यास की लेखिका जेके राउलिंग (JK Rowling) को भी जान की धमकी मिली है। जेके राउलिंग को यह धमकी रुश्दी के समर्थन में … Read more

1000__76__1200x768 (1)

सलमान रुश्दी के समर्थन में ट्वीट करने पर हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को भी मिली धमकी, कहा अगला नंबर तुम्हारा

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमले के बाद हैरी पॉटर उपन्यास की लेखिका जेके राउलिंग (JK Rowling) को भी जान की धमकी मिली है।
जेके राउलिंग को यह धमकी रुश्दी के समर्थन में एक ट्वीट करने के बाद मिली है। दरअसल में 57 वर्षीय लेखिका राउलिंग ने सलमान रुश्दी पर हमले के बाद ट्विटर पर लिखा था कि इस तरह की घटना से वह काफी आहत हैं। उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा, “चिंता मत करिए। अगला नंबर आपका है।”

ट्विटर पर इस रिप्लाई के बाद जेके राउलिंग ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। वहीं इस धमकी के बाद राउलिंग के समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया। इसके बाद स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया।

बता दें कि जिस ट्विटर हैंडल से जेके राउलिंग को धमकी दी गई है। उसने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स हादी मतार की प्रशंसा की है। उसने लिखा है कि यह शिया योद्धा व क्रांतिकारी है। धमकी मिलने के बाद राउलिंग ने ट्विटर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्विटर को टैग करते हुए लिखा, ये आपकी गाइडलाइंस हैं, ना? इसके बाद उन्होंने हिंसा और आतंकवाद पर ट्विटर की गाइडलाइंस को भी साझा किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़