
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 15 अगस्त। पूरा देश इस वक़्त 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव और उसमें हर घर तिरंगा अभियान, ये सारी बातें इस बार के 15 अगस्त को और खास बनाने में मददगार साबित हुए हैं और उसमें एक और बात खास थी जो लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखीं।
पीएम मोदी ने लगातार 9वीं बार लाल किले में तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के बीच आयोजित स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य कार्यक्रम का गवाह सारा देश बना, लेकिन इस बीच एक खास महिला ने वहां उपस्थित लोग और पूरे देश का अपनी तरफ ध्यान खींचा जिसके बारे में हर कोई जानने की कोशिश में जुट गया है। सब जानना चाहते हैं कि पीएम मोदी की तिरंगा फहराने में मदद करने वाली महिला ऑफिसर कौन है?
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता के लिए ध्वाजारोहण स्थल पर स्क्वाड्रन लीडर सुनीता यादव मौजूद थीं, जिन्होंने पीएम मोदी की ध्वज फहराने में मदद की। स्क्वाड्रन लीडर वायुसेना में एक बड़ा पद होता है, जिनका चयन पीएम मोदी की सहायता के लिए किया गया था।
क्या होता है स्क्वाड्रन लीडर की पोजिशन?
अब आपको इसके साथ ही बताते हैं कि आखिर स्क्वाड्रन लीडर वायुसेना में किस पोस्ट को बोलते हैं। वायुसेना में 4 लेवल होते हैं और इन चार लेवल में वायुसेना के अधिकारी होते हैं। पहले लेवल में जूनियर लेवल, दूसरे लेवल में एग्जीक्यूटिव, तीसरे में डायरेक्टर और फिर चीफ लेवल आता है।
जूनियर लेवल में दो रैंक होती हैं, जिनमें फ्लाइंग ऑफिसर और फ्लाइट लेफिनेंट शामिल हैं। एग्जीक्यूटिव लेवल में ग्रुप कैप्टन सबसे सीनियर होता है। उसके बाद विंग कमांडर और फिर स्क्वाड्रन लीडर होते हैं। पीएम की सहायता करने वाली स्क्वाड्रन लीडर सुनीता यादव वायुसेना के दूसरे लेवल की ऑफिसर हैं। इससे बाद सीनियर और डायरेक्टर लेवल में एयर मार्शल, एयर वाइस मार्शल, एयर कॉमडोर जैसे आधिकारी ऐते हैं।



















