शनि, अप्रैल 11, 2026

सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल: केदारनाथ धाम में कुत्ते को लेकर पूजा करने पर मंदिर समिति ने आस्था से खिलवाड़ बताया

What kind of faith is this? Touching the idol of Nandi with dog’s
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड स्थित चार धाम पूरे विश्व में धार्मिक और आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां हर साल लाखों की संख्या में देश और विदेश के श्रद्धालु आते हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट इसी महीने से श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। लेकिन इस साल चार धाम यात्रा में कई ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो सुर्खियों में बनी हुई हैं। बाबा केदारनाथ धाम में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें श्रद्धालुओं एक कुत्ते को अपने कंधे पर उठाए पूजा करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में केदारनाथ में कुत्ते को लेकर एक श्रद्धालु भगवान नंदी की पूजा कर रहा था‌। श्रद्धालुओं के बाबा केदारनाथ धाम पर कुत्ते को लेकर पहुंचने पर केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस घटना पर कड़ा एतराज जताते हुए कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखा है। पत्र के अलावा समिति ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है ।

जिसमें उस व्यक्ति के कृत्य को घोर आपत्तिजनक बताया गया है। साथ ही उस कृत्य से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होने की भी बात कही गई है। वहीं मंदिर में बड़ी संख्या में समिति के कर्मियों और पुलिसकर्मियों के होने के बाद भी ये घटना होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है । केदारनाथ समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के जारी किए गए पत्र में मंदिर परिसर में ऐसी घटना आगे नहीं होनी चाहिए इसके साथ उस व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कहा गया है। बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक भक्त केदारनाथ धाम में कुत्ता लेकर पूजा करने गया था। वो मंदिर के द्वार के पास स्थित भगवान नंदी की प्रतिमा को कुत्ते के पंजों से स्पर्श करते दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News