
तपती गर्मी में दिल्ली वासियों को आज पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की खबर सामने आई है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि शनिवार को यानी। आज दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में पेय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी क्योंकि शुक्रवार को हरियाणा से यमुना में कम पानी छोड़ा गया, जिस वजह से दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जलापूर्ति करने के लिए पर्याप्त पानी ही नहीं है।
दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि हरियाणा ने यमुना में कच्चा पानी कम छोड़ा है। जिसके कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में उतना पानी नहीं है, जितने से पूरी दिल्ली में पानी की आपूर्ति हो सके। वजीराबाद तालाब के अंदर कच्चे पानी के जलस्तर में भारी गिरावट आई है।
ऐसे हालात में मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दिल्ली छावनी क्षेत्रों में भी पीने के पानी की आपूर्ति आज प्रभावित रहेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











