विदेश में समुद्र के किनारे छुट्टी मनाने गए भारतीय परिवार को लहरें बहा ले गईं, देखें वीडियो

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश में एक आम प्रचलित कहावत है सावधानी हटी दुर्घटना घटी। विदेश में एक भारतीय परिवार को मस्ती करना भारी पड़ गया। समुद्र की लहरें एक झटके में ही तीनों को बहाकर ले गई। अभी तक तीनों का कुछ पता नहीं चल सका है। यह मामला खाड़ी के देश ओमान का है।
पिछले दिनों ईद की छुट्टी पर यह परिवार दुबई से ओमान घूमने गया था। पानी में मस्ती कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को समुद्र की तेज लहरें बहा ले गईं। इस हादसे में महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले शशिकांत म्हमाने और उनकी 9 साल की बेटी श्रुति और 6 साल का बेटा श्रेयस समुद्र में डूब गए। दोनों बच्चे पानी में खेल रहे थे। तभी आई तेज लहर उन्हें बहा ले गई। दोनों बच्चों को बचाने के लिए शशिकांत भी पानी में कूद गए। अभी तक तीनों लापता है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद ओमान सिविल डिफेंस एंड एंबुलेस अथॉरिटी ने रविवार को बताया कि मुघसेल बीच पर मौजूद घेरे को लोगों ने पार कर दिया था। ओमान के समुद्र के किनारे घटी यह घटना संदेश देती है कि आप मस्ती कर रहे हैं तो अपनी पहले सुरक्षा का ध्यान रखिए, छोटी-छोटी गलती जानलेवा बन जाती है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












