पटना में वोट अधिकार यात्रा के समापन पर राहुल गांधी, खरगे और तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर वोट चोरी और लोकतंत्र पर हमले का आरोप लगाया।
Voter Rights Yatra Ends in Patna: Rahul Gandhi’s Attack

17 अगस्त से बिहार में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज पटना में डाकबंगला चौराहे पर हुआ। राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय स्तर के कई नेता आज पटना में जुटे। वोट चोरी का आरोप लगाकर चुनाव आयोग, बिहार और केंद्र सरकार पर हमला बोला। बिहार की राजधानी पटना में आज राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन और तेजस्वी यादव ने खूब ऊंची आवाज में नारे लगाए मोदी को हटाओ। ने वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी से चुनाव चोरी किया गया था। यह शत प्रतिशत सत्य है। चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में नाम बढ़ा दिए जाते हैं। हमें लोकसभा में जितने वोट मिले, विधानसभा में उतने ही वोट मिले, लेकिन लोकसभा हम जीते और विधानसभा में हम साफ हो गए, क्योंकि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर वोट चोरी की। हमने साफ दिखाया कि एक असेंबली में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे। बेंगलुरु साउथ में एक लाख फर्जी वोट थे, वहां हम साफ हो जाते हैं और उसी कारण भाजपा जीत जाती है। हमने डेटा के साथ दिखाया।
BJP के लोगों तैयार हो जाओ – Atom bomb के बाद अब Hydrogen bomb आने वाला है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2025
पूरे देश में हम आपकी वोट चोरी का पर्दाफाश करेंगे। pic.twitter.com/RdadvPTmwq
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवाओं को मैं कहना चाहता हूं, वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, आरक्षण की चोरी, रोजगार की चोरी, शिक्षा की चोरी, लोकतंत्र की चोरी, युवाओं के भविष्य की चोरी। यह आपकी जमीन, आपका राशन कार्ड लेकर अडाणी-अंबानी को दे देंगे। महात्मा गांधी की हत्या करने वाली शक्ति संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। हम इन्हें संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। हमने बिहार की यात्रा की। बिहार के सारे के सारे युवा खड़े हो गए। छोटे-छोटे बच्चे जीप के पास आते थे, कहते थे वोट चोर, गद्दी छोड़। बीच में बीजेपी के लोग काले झंडे दिखाते थे। आपने एटम बम का नाम सुना है? एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है। पूरे देश को आपकी सच्चाई पता लगने वाली है। हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र माेदी जी अपना चेहरा देश को नहीं दिखा सकेंगे।राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग हमें वीडियोग्राफी और वोटर लिस्ट नहीं देता। हमारे लोगों ने फोटो, एड्रेस मिलाकर यह सबूत रखा। ब्लैक एंड व्हाइट में हमने सबूत रखा। बिहार के युवाओं को मैं कहना चाहता हूं कि वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, आरक्षण की चोरी, रोजगार की चोरी, शिक्षा की चोरी, लोकतंत्र की चोरी, युवाओं के भविष्य की चोरी है। ये केवल वोट नहीं ले रहे, ये आपकी जमीन आदि भी अंबानी अदानी को दे देंगे। जिन शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या की, वहीं शक्ति संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रही है। हम ऐसा नहीं करने देंगे। इसलिए हमने बिहार में यात्रा की और आपका जबर्दस्त रिस्पांस आया। बिहार के सारे युवा खड़े हो गए।
बदलाव के लिए
— Congress (@INCIndia) September 1, 2025
बिहार तैयार है ✊ pic.twitter.com/cDzAPggsaw
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- भाजपा ने यात्रा में रुकावट डालने की पूरी कोशिश
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संबोधित करते हुए कहा कि इस 15 दिन की यात्रा पूरे देश में चर्चा चली। भाजपा ने इसमें रुकावट डालने की पूरी कोशिश की। गठबंधन के लोग राहुल जी या तेजस्वी जी नहीं डरे। वोट चोरी करने वाले पैसा चोरी करने की भी आदत रखते हैं। बैंक से चोरी कर बाहर जाने वालों को भी यह संभालते हैं। मोदी जी बिहार में वोट चोरी कराकर जीतना चाहते हैं। सतर्क नहीं रहेंगे तो यह मोदी और शाह आपको डुबा देंगे। आजादी के बाद जो वोट का अधिकार दिलाया गया, उसे खोना नहीं। यह महात्मा गांधी, आंबेडकर और नेहरु जी ने अधिकार दिया है। सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए खरगे ने कहा कि यह आरएसएस वाले आपको कचरा में जाकर फेकेंगे। खरगे ने पुलिस को राहुल गांधी की यात्रा रोकने के लिए भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने नारा लगवाया- मोदी को हटाओ।
तेजस्वी यादव ने कहा- दो भाजपाई लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहते हैं
आज पटना को पाट दिया और बीजेपी की कठपुतली बन चुके चुनाव आयोग को बता दिया कि:-
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 1, 2025
“हक के रण में पीछे नहीं हटेंगे” pic.twitter.com/oxA9wCWphx
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के बाद हेमंत सोरेन अभिवादन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया और मुकेश सहनी और क्रिकेटर युसुफ पठान को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया। आदाब, प्रणाम और सलाम करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह बिहार की धरती है, लोकतंत्र की जननी है। यह कुछ, कुछ भी नहीं दो भाजपाई लोग चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र की धरती से लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहते हैं। लोकतंत्र चाहिए या राजतंत्र चाहिए? यह लोग चाहते हैं कि बिहारी लोग को ठग लें। फैक्टरी लगाएंगे गुजरात में और वोट चाहिए बिहार में! हमारे मुख्यमंत्री इतनी बार पलटी मारे हैं कि इनका दिमाग चकरा गया है। एक इंजन अपराध और एक भ्रष्टाचार में लगा है। अपना वोट कटने नहीं देना है। बड़ी चालाकी से फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। इस सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकना है। भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं सीएम नीतीश कुमार। मंत्रीजी के यहां सुबह शाम जाते हैं। और, उनके विभाग के इंजीनियर पकड़े जाते हैं तो रुपए जला दिए जाते हैं। करोड़ों-अरबों जला दिए जा रहे हैं। यह नकलची सरकार है। हम जो कहते हैं, वह यह करने लगती है। यह सरकार नकल तो कर सकती है, विजन नहीं ला सकती है। तेजस्वी आगे-आगे और यह सरकार पीछे-पीछे। डुप्लीकेट सीएम चाहिए कि ओरिजनल सीएम चाहिए। अभी तो डुप्लीकेट सीएम का राज चल रहा है। हमलोग एफआईआर वगैरह से डरने वाले नहीं हैं। लालू प्रसाद की औलाद हैं। कृष्ण के वंशज हैं, जिनका जन्म ही जेल में हुआ था। लालूजी का खून तेजस्वी के अंदर है। मोदीजी झूठ बोलने की फैक्टरी हैं। इंडस्ट्री हैं, डिस्ट्रीब्यूटर हैं, होल सेलर हैं। वोट की चोरी करने वालों को उखाड़ फेंकना है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
वोट अधिकार यात्रा
राहुल गांधी पटना रैली
बीजेपी पर हमला
चुनाव में वोट चोरी
बिहार राजनीति
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











