
निलंबन से मुक्त होने के बाद स्कूल में योगदान देने गये प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
रतनी प्रखंड क्षेत्र में निलंबित प्रधानाध्यापक श्री राम प्रसाद एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में बंधक बनाया इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी मचाया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक का कहना था कि विभागीय आदेश के बाद वे विद्यालय में योगदान करने पहुंचे थे लेकिन उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें विद्यालय में योगदान करने नहीं दिया।
मामला रतनी प्रखंड के मध्य विद्यालय जहांगीरपुर का है जहां प्रधानाध्यापक श्री राम प्रसाद को पूर्व में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के दौरान निलंबित कर दिया था। लेकिन निलंबन से मुक्त होने के बाद वे आज विद्यालय में योगदान देने पहुंचे थे। लेकिन इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हो गयी। स्कूल में पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें योगदान तक करने नहीं दिया और स्कूल से उन्हे बाहर कर दिया।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












