बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और नृत्यांगना मधुमती का निधन हो गया। उन्होंने अपने पूरे जीवन को नृत्य और भारतीय सिनेमा को समर्पित किया।
Veteran Actress Madhumati Passes Away, Dance Was Her Life
सिनेमा के सुनहरे दौर की मशहूर अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर मधुमती अब इस दुनिया में नहीं रहीं। बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

नृत्य हीं था जीवन की धड़कन
मधुमती का जीवन नृत्य के बिना अधूरा था। कहा जाता है कि उनके लिए नृत्य उतना ही जरूरी था, जितना सांस लेना। उनका जन्म 30 मई 1944 को मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता पेशे से जज थे, लेकिन मधुमती का रुझान शुरू से ही नृत्य और अभिनय की ओर था। बचपन से ही उन्होंने भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली जैसी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों में महारत हासिल की थी। पढ़ाई से ज़्यादा उन्हें संगीत और नृत्य में दिलचस्पी थी। आगे चलकर उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में नृत्य किया बल्कि कई पीढ़ियों को डांस सिखाया भी। उनके कई शिष्यों ने भारतीय सिनेमा में नाम कमाया, जो आज भी उन्हें अपने गुरु के रूप में याद करते हैं।
हेलेन से होती थी तुलना

मधुमती का करियर उस दौर में शुरू हुआ जब बॉलीवुड में हेलेन अपने डांस नंबरों के लिए प्रसिद्ध थीं। दोनों का लुक और डांस स्टाइल काफी मिलता-जुलता था, जिसकी वजह से अक्सर लोगों में उनकी तुलना की जाती थी। मधुमती ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हम दोनों अच्छे दोस्त थे। हेलेन जी मुझसे सीनियर थीं। लोग अक्सर हमें एक जैसा समझते थे, लेकिन हमें इससे कभी फर्क नहीं पड़ा।’ दोनों ने भारतीय सिनेमा में डांस को नए स्तर तक पहुंचाया। जहां हेलेन कैबरे डांस की पहचान बनीं, वहीं मधुमती ने पारंपरिक और फिल्मी डांस दोनों को एक नई गरिमा दी।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












