बीएसपी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की जारी की एक और सूची



JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बीएसपी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की जारी की एक और सूची
बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार शाम को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई इस लिस्ट में पार्टी ने 47 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। बता दें कि इस लिस्ट में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों के उम्मीदवारों के नाम हैं। बीएसपी ने सातवें चरण की ज्यादातर विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए है। पार्टी ने अतरौलिया से सरोज पांडे, गोपालपुर से रमेश चंद्र यादव, सगड़ी से शंकर यादव, मुबारकपुर से अब्दुस्सलाम, आजमगढ़ सदर से सुशील कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने निजामाबाद से पीयूष कुमार सिंह यादव, फूलपुर पवई से शकील अहमद, दीदारगंज से भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना ठेकमां को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, मऊ की सदर सीट पर बाहुबली और जेल में बंद मुख्तार अंसारी के खिलाफ भीम राजभर को उतारा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












