गुरु, अप्रैल 2, 2026

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल पेश करेंगी अंतरिम बजट, आज मोदी सरकार की इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट आएगी सामने

केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट 24 घंटे बाद संसद में पेश किया जाना है। इस बार देशभर के लोगों को केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि चंद महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में केंद्र सरकार कई लोक लुभावन योजनाओं को बजट में शामिल करने की तैयारी कर चुकी है। आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। राष्ट्रपति मुर्मू नई संसद में पहली बार दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्यों को संबोधित करेंगी। इस दौरान वे सरकार की उपलब्धियां बताएंगी।

Union Finance Minister Nirmala Sitharaman is slated to present the budget for the financial year 2024-25 on February 1

बीजेपी सरकार उसके बाद संसद में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के बाहर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा,बजट सत्र, उन सांसदों के लिए पश्चाताप का अवसर है। अच्छे फुटप्रिंट छोड़ने का अवसर है। आज इस अवसर को जाने मत दीजिए। देशहित में विचारों का लाभ सदन को दें. देश को उत्साह और उमंग से भर दें। मुझे विश्वास है कि जब चुनाव का समय निकट होता है तब पूर्ण बजट नहीं रखा जाता। हम भी पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद लेकर आएंगे। इस बार दिशा-निर्देशन लेकर देश की वित्त मंत्री हम सबके सामने कल अपना बजट पेश करने वाली हैं। उन्होंने कहा, विरोध का स्वर तीखा क्यों न हो, लेकिन जिसने सदन में उत्तम विचारों का लाभान्वित किया होगा, उनको बड़ा वर्ग याद करता होगा. आने वाले दिनों में भी जब सदन की चर्चाएं कोई देखेगा तो एक एक शब्द इतिहास की तारीख बनकर उजागर होगा। इसिलिए जिन्होंने विरोध किया हो, बुद्धि प्रतिभाओं का दर्शन कराया होगा। हमारे खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया की होगी, उसके बावजूद मैं मानता हूं कि बहुत बड़ा वर्ग लोकतंत्र प्रेमी सभी लोग इस व्यवहार की सराहना करते हैं। लेकिन जिन्होंने सिर्फ नकारात्मकता, हुड़दंग किया होगा, उनको शायद ही कोई याद करे। पीएम मोदी ने कहा, मैं आशा करता हूं कि इस वर्ष में जिसको जो रास्ता सूझा, उस प्रकार से संसद में सबने अपना-अपना कार्य किया। मैं इतना जरूर कहूंगा कि जिनको आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है, जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं। ऐसे सभी माननीय सांसद आज जब आखिरी सत्र में मिल रहे हैं, तब जरूर आत्मनिरीक्षण करेंगे कि 10 साल में उन्होंने जो किया, अपने संसदीय क्षेत्र में भी 100 लोगों से पूछ लें। किसी को याद नहीं होगा कि जिन्होंने इतना हुड़दंग किया।वहीं, यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, नौ फरवरी तक चलने वाला सत्र हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेर सकती है। सत्र शुरू होने से पहले मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इसमें केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि शीतकालीन सत्र में सस्पेंड हुए 146 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द कर दिया गया है। ये सभी सांसद आज से संसद की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे। बता दें कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले सरकार संसद में केंद्रीय बजट पेश करती है। बजट किसी वित्तीय वर्ष में होने वाली सरकार की आमदनी और खर्चों से जुड़ा दस्तावेज है। यह वित्तीय वर्ष हर साल 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले साल 31 मार्च को समाप्त होता है। इस साल आम चुनाव होने हैं इसलिए इस बार यह अंतरिम बजट होगा। इस बार सरकार जो बजट पेश करेगी वह सिर्फ नई सरकार के आने तक सरकारी खर्चों को पूरा करने के लिए होगा। आम चुनावों के बाद चुनी गई नई सरकार की ओर से जुलाई में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News