
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास निकोलसन रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने की घटना सामने आई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। अब तक आठ लोगों को निकाला जा चुका है। फिल्हाल घटनास्थल पर एक दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस, कई पीसीआर व दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कश्मीरी गेट के निकोलसन रोड पर निर्माणाधीन भवन 1724/25 के ढहने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। साथ ही एनडीआरएफ और डीडीएमए की टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है।
बिल्डर और मालिक का नाम गुरु चरण सिंह बताया जा रहा है, वह खुद ही बिल्डिंग बना रहा था। नॉर्थ जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी के अनुसार, सोमवार शाम को एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, निकोलसन रोड, कश्मीरी गेट पर एक बिल्डिंग के गिरने की सूचना मिली है
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












