DW Samachar – Header
BREAKING

Two AAP MLAs Akhilesh Pati Tripathi & Sanjeev Jha held guilty in court for inciting mob at Burari PS in 2015

आप के दो विधायकों को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली दंगे और पुलिस के साथ मारपीट करने पर दोषी करार दिया
IMG_20220913_140906

आप के दो विधायकों को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली दंगे और पुलिस के साथ मारपीट करने पर दोषी करार दिया

Two AAP MLAs Akhilesh Pati Tripathi & Sanjeev Jha held guilty in court for inciting mob at Burari PS in 2015
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 13 सितंबर। दिल्ली का राऊज एवेन्यू कोर्ट। कल देर शाम इसमें दिल्ली दंगे और उसमें पुलिस के साथ हुई मारपीट को लेकर सुनवाई चल रही थी। कटघरे में खड़े थे आम आदमी पार्टी के दो विधायक संजीव झा और अखिलेश पति त्रिपाठी। कोर्ट ने अपने फैसले में दोनों विधायको को दोषी करार दिया। जिसके बाद दिल्ली में एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल सरकार गुंडों की फौज खड़ी कर रखी है। जबकि कांग्रेस ने भी केजरीवाल की ईमानदारी और नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए।

भाजपा ने इसके बाद केजरीवाल से मांग की है कि नैतिकता और ईमानदारी की बात करने की जगह इन दोनों नेताओं को सिर्फ पार्टी से ही नहीं बल्कि इनको विधायक पद से भी बर्खास्त किया जाए। भाजपा दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज प्रेसवार्ता कर कहा कि अपने मंत्रियों और विधायकों को ईमानदारी की सर्टिफिकेट बांटने वाले केजरीवाल एक ऐसी पार्टी बना रखे हैं जो दिल्ली के लिए अभिशाप है। आज दिल्ली ही नहीं पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री भी जेल के अंदर हैं। जबकि पंजाब में तो इनके पदाधिकारी ड्रग्स लेते हुए भी पकड़े जाते हैं।

भाजपा का कहना है कि स्वराज की बात करने वाले केजरीवाल आज भ्रष्टाचार में पूरी डूब चुके हैं। आज दिल्ली ही नहीं पूरा देश जान चुके है कि किस तरह से ‘आप’ के विधायक, मंत्री और नेता भ्रष्टाचार करते हैं, गुंडागर्दी करते हैं और पुलिस के साथ में मारपीट करने से पीछे नहीं हटते। मतलब अब उनके लिए संविधान का कोई मतलब नहीं है। क्या इसी सोच के साथ दिल्लीवालो ने सत्ता केजरीवाल के हाथ में दी थी। आज दिल्ली की जनता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़