DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली आग की चिनगारी से गेहूं लगा फसल जलकर हुआ खाक।

जहानाबाद के रतनी प्रखंड में  आग की कहर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बिजली भी किसानों के लिए खासकर गर्मी में काफी नुकसानदायक साबित हो रहा है। बिजली के शार्ट सर्किट से,तो कही ट्रांसफर्मा से निकली चिनगारी ने किसानों को छती पहुंचाने में बाज नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में आज म॑गलवार को शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरेया में ट्रांसफार्मा से निकली चिनगारी ने गेहूं के खेत में लगी फसल को जला डाला। बताया जाता है कि ग्राम सरेया निवासी नित्यानंद शर्मा के एक बिघा में खेत में लगी गेंहू के फसल को बिजली की चिनगारी ने जलाकर राख कर दिया। ज्योंहि आग की लपट गांव वालों ने देखा तो आनन फानन में आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगा। तथा पुलिस को भी सुचना दी, मौके पर शकूराबाद थाना से अग्नि शमन घटना स्थल पर पहुंच आग पर तपती दुपहरी में भी काबू पाने में सफल रहा। हालांकि तेज हवा चल रही थी,हवा चलने के बावजूद भी ग्रामीणों तथा अग्नि शमन की कठिन प्रयास से आग पर काबू पाया। फिर भी करीब एक बिघा में लगी खेत में गेहूं का फसल जलकर खाक हो चुका। वही ग्रामीणों के अनुसार अनुमान लगाया गया है कि किसान की करीब बीस हजार रुपए का फसल जलकर खाक हो गया है ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News